खेतों में अब ‘बायो क्रांति’! रासायनिक खाद का विकल्प बनेंगे बायो फ़र्टिलाइज़र

नई दिल्ली 20-May-2026 02:31 PM

खेतों में अब ‘बायो क्रांति’! रासायनिक खाद का विकल्प बनेंगे बायो फ़र्टिलाइज़र

(सभी तस्वीरें- हलधर)

देश में बढ़ती रासायनिक खाद निर्भरता और मिट्टी की गिरती गुणवत्ता के बीच अब Bio Fertiliser को खेती का भविष्य माना जा रहा है। Fertiliser Association of India (FAI) के महानिदेशक ने कहा कि अगर किसानों ने संतुलित पोषण और जैविक विकल्पों को अपनाया, तो आने वाले वर्षों में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता काफी हद तक कम की जा सकती है।

मिट्टी की सेहत सुधारने में बड़ी भूमिका
विशेषज्ञों के अनुसार Bio Fertiliser मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म जीवों को सक्रिय कर पौधों को प्राकृतिक तरीके से पोषण उपलब्ध कराते हैं। इससे न केवल मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है, बल्कि लंबे समय में उत्पादन लागत भी घटती है।

किसानों की लागत घटेगी, पैदावार रहेगी बेहतर
FAI के DG ने बताया कि लगातार बढ़ती रासायनिक खाद कीमतों के बीच Bio Fertiliser किसानों के लिए सस्ता और टिकाऊ विकल्प बन सकते हैं। इससे खाद पर खर्च कम होगा और खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी।

सरकार भी दे रही बढ़ावा
केंद्र और राज्य सरकारें भी प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और Bio Fertiliser उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यही मॉडल टिकाऊ कृषि की नींव बनेगा।


ट्रेंडिंग ख़बरें