आईएचआईटीसी में उच्च तकनीकी बागवानी पर किसान प्रशिक्षण संपन्न
(सभी तस्वीरें- हलधर)आईएचआईटीसी, दुर्गापुरा में आत्मा योजनांतर्गत उच्च तकनीकी बागवानी एवं प्राकृतिक खेती विषयक पाँच दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रशिक्षण में संरक्षित और प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई । साथ ही चुन्दड़ी - अजमेर के नवाचारी कृषक छितर मल जाट के पोली हाउस में लगे खीरा फसल का अवलोकन करवाया गया । कोर्स डायरेक्टर सत्य नारायण चौधरी (चीफ ट्रैनर) ने संरक्षित खेती की आवश्यकता, महत्व एवं भविष्य में सम्भावना, संरक्षित संरचनाओं के निर्माण, लगने वाली सामग्री, पोली हाऊस के निर्माण के विभिन्न घटकों पर जानकारी दी गई । साथ ही चैरी टोमैटो, खीरा, रंगीन शिमला मिर्च , डच रोज, जरबेरा और कारनेशन की वैज्ञानिक खेती के बारे में सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी दी । प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जैविक - प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के काढ़े बनाने की विभिन्न विधि भी बताई गई । किसानो का यह दल वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक ओम प्रकाश मीणा और चौथ मल मीणा के नेतृत्व में जयपुर आया था ।