अब नहीं सड़ेगा देश का अनाज ! FCI ने लॉन्च किया 'मिशन साइलो'
(सभी तस्वीरें- हलधर)नई दिल्ली: देश में हर साल भंडारण की कमी और पारंपरिक गोदामों के कारण होने वाली अनाज की बर्बादी पर रोक लगाने के लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने 'मिशन साइलो' को तेज़ी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य आधुनिक स्टील साइलो के जरिए लाखों टन खाद्यान्न का सुरक्षित और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना है।
FCI के इस मिशन के तहत
देशभर में अत्याधुनिक साइलो बनाए जा रहे हैं, जहां अनाज को लंबे समय तक नमी, कीट और खराब मौसम से बचाकर रखा जा सकेगा। इससे न केवल खाद्यान्न की बर्बादी में बड़ी कमी आएगी, बल्कि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का मानना है
आधुनिक साइलो प्रणाली अपनाने से परिवहन और भंडारण लागत घटेगी, खाद्यान्न की गुणवत्ता बनी रहेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्य बातें