तेज और स्मार्ट होगा कृषि विभाग का कामकाज एआई तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

नई दिल्ली 24-Jul-2026 02:16 PM

तेज और स्मार्ट होगा कृषि विभाग का कामकाज एआई तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। पंत कृषि भवन में एआई तकनीक पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को आयुक्त कृषि नरेश कुमार गोयल ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक के उपयोग से विभागीय कामकाज में तेजी आयेगी। साथ ही, स्मार्ट बनेगा। विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार संभव हो सकेगा। कार्यशाला में गूगल क्लाउड टीम द्वारा जेमिनी एआई के उपयोग, कार्यप्रणाली और व्यावहारिक फायदों के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

समय की होगी बचत

आयुक्त ने कहा कि जेमिनी एंटरप्राइज एआई जैसे आधुनिक तकनीकी टूल्स के उपयोग से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित कार्यों में समय की बचत के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता और सटीकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक का उद्देश्य केवल कार्यालयीन कार्यों को आसान बनाना ही नहीं, बल्कि विभागीय योजनाओं की जानकारी को किसानों तक सरल, सहज और प्रभावी तरीके से पहुंचाना भी है।

बढेगी भाषा शुद्धता

प्रशिक्षण के दौरान गूगल क्लाउड टीम द्वारा बताया गया कि एआई टूल की सहायता से कर्मचारी विभिन्न प्रकार के सरकारी पत्र, ड्राफ्ट और आधिकारिक कम्युनिकेशन को कम समय में तैयार कर सकते हैं। इससे कार्यालयीन कार्यों में तेजी आने के साथ ही भाषा की शुद्धता, प्रस्तुतीकरण और गुणवत्ता में भी सुधार किया जा सकता है।


ट्रेंडिंग ख़बरें