140 विद्यार्थियों ने सीखी उन्नत खेती की तकनीकें

नई दिल्ली 02-Nov-2026 04:54 PM

140 विद्यार्थियों ने सीखी उन्नत खेती की तकनीकें

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जोधपुर। कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के डॉ. बी. आर. चौधरी कृषि अनुसंधान केंद्र, मंडोर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोखेरी (फलोदी) के करीब 140 छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण कर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वर्मीकम्पोस्ट इकाई में केंचुआ खाद बनाने की प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग और विपणन के तरीके समझे। सहायक आचार्य डॉ. भैरू लाल कुम्हार ने जैविक खाद के वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पौधशाला में पौध उत्पादन एवं कलम लगाने की विधियां तथा बीज प्रसंस्करण इकाई में उन्नत बीजों की सफाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग की प्रक्रिया देखी।

इसके अलावा कृषि फार्म पर चल रहे अनुसंधान एवं प्रायोगिक प्रदर्शनों का भी अवलोकन किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जैविक खाद उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन, बीज संवर्धन और आधुनिक कृषि नवाचारों का व्यावहारिक ज्ञान देना था। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य जगदीश पालीवाल सहित शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


ट्रेंडिंग ख़बरें