किसान की शिकायत पर खुला प्राकृतिक खेती सब्सिडी घोटाला

नई दिल्ली 25-Dec-2025 02:10 PM

किसान की शिकायत पर खुला प्राकृतिक खेती सब्सिडी घोटाला

(सभी तस्वीरें- हलधर)

बरेली। प्राकृतिक खेती के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लाखों का घपला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए है। गौरतलब है कि किसान की पहल पर यह मामला सामने आया है। मीरगंज तहसील क्षेत्र के सतुईया गांव निवासी किसान मनीष शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में बताया कि आंवला और मीरगंज में 1650 एकड़ एरिया में फर्जी प्राकृतिक खेती दर्शाकर 25 लाख से ज्यादा की सब्सिडी ऐसे किसानों के खातों में भेज दी गई। जिन्होंने कहीं कोई प्राकृतिक खेती ही नहीं की है। जिले को प्राकृतिक खेती के लिए 87 लाख का बजट मिला है। आरोप है कि शेष बजट को भी इसी तरह खपाने के प्रयास किए जा रहे हैं