किसानों को बड़ी राहत, 107. 56 करोड़ का क्लेम मंजूर
(सभी तस्वीरें- हलधर)कोटा जिले में खरीफ 2025 के दौरान हुई ज्यादा बरसात की वजह से प्रभावित किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसानों के खातों में कुल 107 करोड़ 56 लाख 94 हजार रुपये की क्लेम राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है।
किसानों ने खरीफ 2025 में केवल 8.74 करोड़ रुपये प्रीमियम के रूप में जमा किए थे, जबकि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर 28.39 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कुल 37.13 करोड़ रुपये के प्रीमियम के मुकाबले तीन गुना से अधिक क्लेम राशि देकर सरकार ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। यह स्पष्ट करता है कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। संकट के समय सुरक्षा और समर्थन दोनों सुनिश्चित कर रही है।
कोटा जिले में खरीफ 2025 के दौरान हुई अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसानों के खातों में कुल 107 करोड़ 56 लाख 94 हजार रुपये की क्लेम राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है।
किसानों ने खरीफ 2025 में केवल 8.74 करोड़ रुपये प्रीमियम के रूप में जमा किए थे, जबकि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर 28.39 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कुल 37.13 करोड़ रुपये के प्रीमियम के मुकाबले तीन गुना से अधिक क्लेम राशि देकर सरकार ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। यह स्पष्ट करता है कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है — संकट के समय सुरक्षा और समर्थन दोनों सुनिश्चित कर रही है।