कृषि मंडियों में विकास कार्यो के लिए 40 करोड़ मंजूर

नई दिल्ली 07-Apr-2026 06:40 PM

कृषि मंडियों में विकास कार्यो के लिए 40 करोड़ मंजूर

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कृषि उपज मण्डी समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए 40.63 करोड़  रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इससे कृषि उपज मण्डी समिति जैसलमेर, रायसिंहनगर, नोखा, कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ , भादरा , सूरतगढ , चौमूं , कोटा , लालसोट , खेरली, सवाईमाधोपुर, रामगंजमण्डी , डूंगरपुर, पहाडी , सोजत , गोविन्दगढ , टिब्बी , गोलूवाला , मण्डावरी औरं डीग में यार्ड निर्माण, विद्युत और सम्पर्क सडकों का निर्माण कार्य करवाया जायेगा। इसके अलावा सीएम ने 116 मण्डियों में 46.86  करोड़ लागत से 781 किसान विश्राम स्थलों का निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है।