वर्ष 2028 तक सभी केवीके में कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर 

नई दिल्ली 08-Sep-2026 02:05 PM

वर्ष 2028 तक सभी केवीके में कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

केंद्रीय क़ृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मार्च 2027 तक प्राथमिकता वाले 300 केवीके के बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स के ढांचे को मजबूती दी जाएगी! वही  दिसंबर 2028 तक सभी केवीके में इनक्यूबेशन-सह-कौशल केंद्र स्थापित किए जाएंगे! मंत्री चौहान क़ृषि विज्ञान केंद्रों की कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे! उन्होंने राज्य सरकारों के साथ साथ आईसीएआर और सभी राज्यों के मुख्य सचिवों  को केवीके को वित्तीय और संस्थागत सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए!

महाराष्ट्र समेत चार राज्यों ने DPR सौंपी

बनेंगे इनक्यूबेशन-सह-कौशल केंद्र बैठक में दिसंबर 2028 तक सभी KVK में इनक्यूबेशन-सह-कौशल केंद्र स्थापित करने के लक्ष्य की भी समीक्षा की गई। इसके तहत KVK का कृषि आधारित उद्यमों, तकनीकी भागीदार संस्थानों और जिले की विशिष्ट कृषि संभावनाओं के साथ मैपिंग की जा रही है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए KVK-वार योजनाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि वित्त पोषण और क्रियान्वयन में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सक

कर्मचारियों के वेतन और पदोन्नति में सुधार

कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों से जुड़े सुधारों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। KVK कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पदोन्नति से संबंधित प्रस्तावों को व्यय विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। कर्मचारियों के लिए NPS योगदान और सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराने में राज्य सरकारों की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

खाली पदों पर समय पर हो भर्ती

राज्यों से KVK के प्रभावी संचालन के लिए पर्याप्त मानव संसाधन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके लिए खाली पदों पर समय पर भर्ती करने और KVK की अनिवार्य गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

मौसमी कृषि गतिविधियों के लिए समय पर धन जरूरी

बीज और फंड के समय पर प्रवाह पर जोर कुछ राज्यों में फंड फ्लो मैपिंग और धन जारी करने में देरी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राज्यों से एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट और KVK स्तर तक  बजट समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही अनुशंसित गुणवत्ता वाले बीज और किस्मों की समय पर उपलब्धता तथा प्रदर्शन कार्यक्रमों की योजना और क्रियान्वयन के दौरान बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया,!

किसानों तक पहुंचेगा वैज्ञानिक नवाचार

मजबूत KVK किसानों और ग्रामीण समुदायों तक वैज्ञानिक ज्ञान, आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत किस्मों, कौशल, नवाचार और उद्यमिता के अवसर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। केंद्र का लक्ष्य KVK को कृषि तकनीक के प्रसार, कौशल विकास, नवाचार और ग्रामीण उद्यमिता के प्रभावी मंच के रूप में विकसित करना है।


ट्रेंडिंग ख़बरें