डॉ. मनोज महला बने एमपीयूएटी के नए अनुसंधान निदेशक

नई दिल्ली 27-Jul-2026 02:33 PM

डॉ. मनोज महला बने एमपीयूएटी के नए अनुसंधान निदेशक

(सभी तस्वीरें- हलधर)

उदयपुर। कृषि शिक्षाविद् डॉ. मनोज कुमार महला को महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नया अनुसंधान निदेशक बनाया गया है। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. महला ने कहा कि एमपीयूएटी को कृषि अनुसंधान, नवाचार और किसान हितैषी तकनीकों का किसान के खेत तक पहुंचाना और विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता का राष्ट्रीय केंद्र बनाना मेरी प्राथमिकता में है। लक्ष्य आधारित अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित किया जायेगा। साथ ही, आधुनिक विज्ञान, उन्नत तकनीक और युवा वैज्ञानिकों की ऊर्जा से विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने का कार्य होगा।

 


ट्रेंडिंग ख़बरें