पक्षियों के लिए कृषि विश्वविद्यालय कोटा में लगाए गए परिंडे, लोगों से की अपील 

नई दिल्ली 23-Apr-2026 03:50 PM

पक्षियों के लिए कृषि विश्वविद्यालय कोटा में लगाए गए परिंडे, लोगों से की अपील 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

कोटा में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कृषि विश्वविद्यालय कोटा ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था शुरू की है। विश्वविद्यालय परिसर और इससे जुड़े सेंटर्स पर पक्षियों के लिए 'परिंडे' (मिट्टी के बर्तन) लगाए गए हैं। इस सराहनीय पहल का शुभारंभ डॉ. विमला डूंकवाल कुलगुरु, कृषि विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा किया गया।

जगह-जगह लगाए गए परिंडे

साथ ही, विश्वविद्यालय परिसर में बाहर से आने वाले लोगों के लिए मटके में साफ और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण सिंह पूर्व कुल गुरू कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर, मनीषा तिवारी, कुलसचिव निदेशक अनुसंधान डॉ एम सी जैन, अधिष्ठाता डॉ. आई. बी. मौर्य, निदेशक डॉ जितेन्द्र सिह व डॉ. डी. के. सिंह सहित अन्य निदेशकों और अधिकारियों के जरिए कृषि विश्वविद्यालय कोटा परिसर के विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए।

आमजन से की अपील

कुलगुरु डॉ. विमला डूंकवाल ने बताया कि, गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए पानी और भोजन बहुत जरूरी होता है।  ऐसे में यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जरूरी है बल्कि जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश देती है। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि लोग अपने घरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था जरूर करें।


ट्रेंडिंग ख़बरें