पश्चिमी राजस्थान को नदी जोड़ो की जरूरत

नई दिल्ली 26-Nov-2025 02:10 PM

पश्चिमी राजस्थान को नदी जोड़ो की जरूरत

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जोधपुर। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कृषि विश्वविद्यालय का अवलोकन कर विभिन्न अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली। साथ ही, डीन-डायरेक्टरों की बैठक को भी सम्बोधित किया। चर्चा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. वीएस जैतावत ने सिंचाई की समस्या पर ध्यान खींचते हुए पश्चिमी राजस्थान नदी जोड़ो परियोजना शुरू करने की आवश्कता जताई। उन्होने कहा कि लूनी नदी को अन्य नदियों से जोड़ दिया जाए तो सिंचाई की समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने पिछली सरकार के समय खोले गए कृषि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय को सौंपने और बीजोत्पादन के लिए 108 हैक्टयर भूमि पर चारदीवारी और जल संग्रहण ढांचे निर्माण के लिए बजट आवंटित करने की भी बात कृषि मंत्री मीणा से कही।

पेंशनरों की समस्या पर चर्चा

इस मौके पर कुलगुरू ने पेंशन समस्य और विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय समस्याओं का समाधान करने पर भी जोर दिया। कृषि मंत्री मीणा ने समस्याओं और सुझावों की तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाकर देने की बात भी कही।


ट्रेंडिंग ख़बरें