PM धन-धान्य योजना: किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, तुरंत जानें

नई दिल्ली 07-Jan-2026 03:25 PM

PM धन-धान्य योजना: किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, तुरंत जानें

(सभी तस्वीरें- हलधर)

सवाईमाधोपुर। कृषि, उद्यानिकी, आत्मा और पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत भौतिक और वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाए। बैठक में फार्म पॉण्ड, पाइपलाइन, डिग्गी, तारबंदी, कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक योजना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, पीएमएफबीवाई सहित विभिन्न राज्य एवं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने बीज, उर्वरक और कीटनाशी के आवंटित लक्ष्यों की निरीक्षकवार पूर्ण प्राप्ति पर जोर देते हुए अमानक पाए गए आदानों से जुडे लंबित न्यायालयीन प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत जिले का प्लान शीघ्र तैयार कर कृषि आयुक्तालय भेजने को कहा। उद्यानिकी विभाग को पीएम कुसुम योजना में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने और एग्रो-प्रोसेसिंग और अमरूद महोत्सव के आयोजन हेतु समन्वय से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


ट्रेंडिंग ख़बरें