योजनाओं के लाभ लेने से वंचित न रहें किसान

नई दिल्ली 06-Aug-2026 06:11 PM

योजनाओं के लाभ लेने से वंचित न रहें किसान

(सभी तस्वीरें- हलधर)

कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल  ने कहा कि विभागीय योजनाओं ओर बजट घोषणाओं का उद्देश्य केवल वित्तीय- भौतिक लक्ष्य हासिल करना नहीं, बल्कि किसानों को योजनाओं का समय पर अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर  विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पात्र किसान योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें। गोयल बजट वर्ष 2025-26 ओर  2026-27 की बजट घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे । उन्होने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक -तकनीक आधारित बनाने, क लिये सरकार ने कई घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं को धरातल पर उतारना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कार्ययोजना, समय-सीमा मे नियमित रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिये । जिन कार्यों में  प्रशासनिक अथवा वित्तीय अड़चन आ रही है, उनका तत्काल समाधान करते हुए प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। बैठक में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे ।

आगामी कार्ययोजना की ली जानकारी 

बैठक में कृषि आयुक्त ने अधिकारियों से प्रत्येक घोषणा के तहत अब तक की गई कार्यवाही, स्वीकृतियां, वित्तीय ओर् भौतिक प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी  तरीके से सुनिश्चित किया जाए ताकि इनका वास्तविक लाभ प्रदेश के किसानों तक पहुंच सके।

शत-प्रतिशत क्रियान्विति पर जोर 

बैठक में बजट घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति, क्रियान्वयन की प्रगति, लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियां तथा आगामी अवधि में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागीय कार्यक्षेत्र से संबंधित प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।

कृषि आयुक्त ने अधिकारियों को बजट घोषणाओं की शत-प्रतिशत क्रियान्विति सुनिश्चित करने ओर् प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उच्च स्तर पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ।


ट्रेंडिंग ख़बरें