अतिवृष्टि में खराब फसलों का मिलेगा मुआवजा
(सभी तस्वीरें- हलधर)प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को बड़ी राहत मिली है। खरीफ-2025 के सीजन में हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि के कारण जिन किसानों की खून-पसीने की मेहनत से उगाई गई फसलें तबाह हो गई थीं, उन्हें जिला कलेक्टर काना राम के कड़े और सतत निर्देशन में रिकॉर्ड समय में मुआवजा मिल गया है।
संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) लखपत लाल मीणा के अनुसार, खरीफ 2025 में अतिवृष्टि के कारण जिले में मुख्य रूप से बाजरा, तिल और उड़द की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा था। कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीमों ने वैज्ञानिक पद्धतियों, फसल कटाई प्रयोगों और ड्रोन सर्वे के जरिए नुकसान का सटीक आकलन किया।
राशि होगी ट्रांसफर
इसके आधार पर कुल 47 करोड़ 33 लाख रुपये की रिकॉर्ड दावा राशि मंजूर की गई। इसमें से अब तक 51 हजार 370 किसानों के बैंक खातों में 46 करोड़ 28 लाख रुपये सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा भी करवाए जा चुके हैं। बाकी बचे किसानों के खातों में भी तकनीकी जांच के बाद जल्द ही राशि ट्रांसफर हो जाएगी।