पीएम फसल बीमा की समीक्षा बैठक , विधायक  बेनीवाल ने दिए प्रचार-प्रसार के निर्देश 

नई दिल्ली 04-Aug-2026 03:02 PM

पीएम फसल बीमा की समीक्षा बैठक , विधायक  बेनीवाल ने दिए प्रचार-प्रसार के निर्देश 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

हनुमानगढ़ | विधायक संजीव  बेनीवाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2026 समीक्षा बैठक भादरा  उपखण्ड कार्यालय मे आयोजित हुई  । इस बैठक  में स्टेकहोल्डर्स, बैंक अधिकारियों और  प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया । बैठक में सहायक निदेशक कृषि (वि.) राकेश मुहाल ने बताया कि किसान 14 अगस्त तक अपनी बीमित फसल के नाम में परिवर्तन करवा सकेंगे । योजना से बाहर होने के लिए  9 अगस्त तक संबंधित बैंक में घोषणा-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। बैठक  में  विधायक संजीव जी बेनीवाल ने अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर क्षेत्र के अधिकतम किसानों को लाभान्वितकरने की बात कहीं । 

इन तारीखों का रखें ध्यान 

जो किसान अपनी बीमित फसल के नाम में परिवर्तन करवाना चाहते हैं, वो 14 अगस्त  तक बदलाव करवा सकते हैं।  वही योजना से बाहर होने के लिए अंतिम तिथि से 7 दिन पूर्व यानी 9 अगस्त  तक किसान को  संबंधित बैंक में घोषणा-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा  । बैठक मे  बैंक अधिकारी प्रताप सिंह द्वारा  बैंक और अन्य माध्यमों से प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं के निवारण से अवगत कराया गया।  

यह होगी प्रीमियम दरें 

राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष सभी अधिसूचित फसलों के लिए बीमा प्रीमियम दरें काफी कम की गई हैं और  बीमित राशि बढ़ाई गई है। खरीफ फसल की  प्रीमियम दो प्रतिशत और  वाणिज्यिक_बागवानी फसल की प्रीमियम दर  5 प्रतिशत तय की गई है ।