पीएमआरकेवीवाई की सतत मॉनीटरिंग के निर्देश
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राजस्थान में हो रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख शासन सचिव कृषि मंजू राजपाल ने कहा कि बजट का समय पर उपयोग होने से योजनाओं के कार्यों को गति मिलेगी और किसानों को इनका लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।
लंबित प्रकरण निस्तारण पर जोर
उन्होंने योजना से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय से योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कत को दूर करने की बात कही।