सतत विकास के लिए सहकारिता जरूरी, मंत्री दक का बड़ा बयान
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। सहकारिता राज्यमंत्री गौत्तम कुमार दक ने कहा कि सहकार से समावेशी और सतत विकास के लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। वे अपेक्स बैंक सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहकार से समृद्धि कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान देश के अग्रणी बन चुका है। सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक सबके लिए, सब एक के लिए के सिद्धांत पर आधारित जनकल्याण की सशक्त विचारधारा है। समावेशी और सतत विकास का लक्ष्य इसी विचारधारा से प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम को शासन सचिव सहकारिता डा. समित शर्मा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि सहकार से समृद्धि अभियान के अंतर्गत 114 से अधिक नवाचारों के माध्यम से प्रदेश में विकास की नई संभावनाओं को साकार किया जा रहा है।
यह किसान हुए सम्मानित
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री दक ने प्रगतिशील किसान रोडवा खुर्द के मोहन लाल, झाक के देवाराम, भवानीपुरा के दुर्गालाल नागर, भाना के शम्भूलाल कुमावत, हथैनी के मुकेश सिंह, बासेडा के रणजीत लाल धाकड, नाला के मोहन सिंह रावत, पृथ्वीपुरा के सीताराम, भैराना के सुरेन्द्र अवाना, लतीफगंज के अमोलक चौधरी और केरलानाडा के भोजा राम को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
जीएसएस अध्यक्षों का भी सम्मान
ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष की श्रेणी में कूम्हा के अध्यक्ष निरंजन सिंह, नोगावा के गुलशन कुमार आहूजा, इस्माइलपुर के कुन्दामल लखवानी, रसनाली के मुरलीधर, भाणा के किशन लाल कुमावत, चावण्ड के रमेश चंद मालावत, कोहली प्रेमपुरा के बनवारी लाल मीणा, सीमलवाडा के गोरधन लाल पाटीदार, कछोला के लादू लाल धाकड, गनाहेडा के रूप चंद मारोठिया, कंचनपुर के बिरजू सिंह, प्रागपुरा के उपेन्द्र सिंह, निवारू के शंकर लाल यादव, पोल्याडा की काली देवी गुर्जर, आवंलहेडा के शान्ति लाल शर्मा, लवाण के राधेश्याम सिरोहिया, भाटीवाड के आत्माराम, फिटकासनी के गणपत सिंह विश्नोई, बिलाडा के मोहन लाल खदाव और केरलानाडा के शंकर लाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, व्यवस्थापक श्रेणी में छान के रमेष चंद मथुरिया, भाणा के पन्ना दास वैष्णव, बरार के राजेन्द्र सिंह, वरसिंहपुर के ललित जोशी, बोरखेडा के चेतराम मीणा, बडा नया गांव के जम्बू कुमार जैन, केलवाडा के संता लाल कुशवाह, परा के चांदमल गुर्जर, खिरिया के देवेन्द्र चैधरी, सिंहोडी के धर्मपाल सिंह, मुण्डियारामसर के ओम सिंह, बीलवा के छोटे लाल मीणा, आमलदा के शोभा लाल धाकड, हरिपुरा के रमेश भारद्वाज, जहाजमावता की प्रेमलता देवी और पोल्याडा केबद्री लाल गुर्जर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।