राजीविका दिवाली मेले में बढ़ी रौनक, हस्तनिर्मित उत्पादों की जमकर बिक्री

नई दिल्ली 03-Nov-2026 12:20 PM

राजीविका दिवाली मेले में बढ़ी रौनक, हस्तनिर्मित उत्पादों की जमकर बिक्री

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। राजीविका दिवाली मेला-2026 में खरीदारों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मेले के छठे दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित सजावटी सामान, हस्तशिल्प और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की। उत्पादों में राजस्थानी कला और पारंपरिक हुनर की झलक देखने को मिल रही है! 4 नवंबर तक आयोजित यह मेला प्रतिदिन सुबह 10 से रात 9 बजे तक आमजन के लिए खुला है। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

मेले में राजीविका से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्रामीण महिला उद्यमियों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा है। खरीदारों की बढ़ती भागीदारी से महिलाओं के हुनर, रचनात्मकता और स्थानीय हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिल रहा है।


ट्रेंडिंग ख़बरें