राज्य में बारिश कर सकती है बड़ा खेला, किसानों को नुकसान से बचाएगी ये सलाह

नई दिल्ली 30-Mar-2026 05:28 PM

राज्य में बारिश कर सकती है बड़ा खेला, किसानों को नुकसान से बचाएगी ये सलाह

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। पशु आहार में मिलावट बेजुबानों की जान पर भारी पड़ रहा है। या यू कहे कि अशुद्ध पशु आहार खिलाने से बेजुबानों का बचपन खराब हो रहा है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है राजस्थान पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, बीकानेर में। जहां बछेरी (मारवाडी घोडी) के पेट से डेढ़ किलो वजनी शंखनुमा पथरी निकाली गई है। गौरतलब है कि अब तक यह बीमारी गाय-भैंस तक ही सीमित रही है। लेकिन, बछेरी में पथरी का होना बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्योंकि, मादा अश्वों में पथरी होना सामान्य नहीं है।

तीन घंटे चला ऑपरेशन

वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण बिश्नोई, डॉ. अनिल कुमार बिश्नोई और उनकी टीम ने दस माह की मारवाड़ी घोडी (बछेरी) का सफल ऑपरेशन द्वारा लगभग डेढ़ किलो से अधिक भार की पथरी निकाली है। डॉ. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि श्री गंगानगर के जैतसर कस्बे से अश्व पालक, दस माह की मारवाडी बछेरी लेकर आए। जिसे लगभग दो महीनों से पेशाब में ख़ून आने और पेशाब रुकने की समस्या थी। बछेरी की रक्त संबंधी जाँच, एक्स रे और सोनोग्राफी जांच में बछेरी की पेशाब की थैली में बहुत बड़ी पथरी पाई गई। सर्जरी विभाग की टीम ने लगभग तीन घण्टे चले ऑपरेशन में बछेरी को बेहोश कर उसके ब्लेडर को चीरकर पथरी को निकाला गया। यह पथरी एक बड़े शंख के आकर की थी और 15 सेमी लंबी और लगभग आठ सेमी व्यास की थी। ऑपरेशन के बाद बछेरी को सर्जरी विभाग के इंडोर वार्ड में भर्ती किया गया जो कि बिल्कुल स्वस्थ है। 

वयस्क अश्वों तक सीमित

विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ सुमन्त व्यास ने बताया कि समान्यता नर पशुओं में विशेषकर गाय के बछड़ों और भैंस के पाडों में पथरी के कारण पेशाब में रुकावट आती है और थैली फट जाने के कारण उनका ऑपरेशन करना पड़ता है। परंतु उसका कारण सर्दियों में पशुपालक द्वारा नर बछड़ों और पाडो को उनकी माँ का दूध ना पिलाना, पानी का कम पीना और कम उम्र में खल या चूरी खिलाना होता है। परंतु मादा पशुओं में पथरी की शिकायत कम होती है और अश्वों में तो यह समस्या और भी कम होती है। अब तक प्रकाशित रिपार्टों में वयस्क अश्वों में ही यह पाया गया है। परन्तु अवयस्क बछेरी में पथरी का होना दुर्लभ मामला है। 


ट्रेंडिंग ख़बरें