समय जैविक-प्राकृतिक की ओर लौटने का
(सभी तस्वीरें- हलधर)जोधपुर। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी ने कहा कि समय जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का है। रासायनिक खेती के दुष्परिणाम किसी से छिपे नहीं है। प्राकृतिक और जैविक खेती किसान के लिए लाभकारी है। रेड्डी कृषि विश्वविद्यालय में अनुसंधान गतिविधियों को देखने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कुलगुरु प्रो जैतावत ने विश्वविद्यालय की ओर से जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि निरंतर बदलती हुई वायवीय परिस्थितियों के कारण फसल चक्र पर प्रभाव पड़ रहा है, उसके अनुसार किसान हित में नए कृषि अनुसंधानों पर भी कार्य किया जायेगा।
इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर सीएसीपी के सदस्य रतन लाल डागा, किसान संघ के प्रदेश महामंत्री तुलछाराम सींवर, किसान संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, क्षेत्रीय निदेशक, अनुसंधान, डॉ मोतीलाल मेहरिया , निदेशक शिक्षा, डॉ सुरेंद्र कुमार मूड सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।