बीमा दावों के निर्धारण में फसल कटाई प्रयोग महत्वपूर्ण 

नई दिल्ली 01-Sep-2026 01:56 PM

बीमा दावों के निर्धारण में फसल कटाई प्रयोग महत्वपूर्ण 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल कटाई प्रयोगों को लेकर  फूल उत्कृष्टता केन्द्र, सवाई माधोपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में सवाई माधोपुर तहसील  क्षेत्र के कृषि और  राजस्व विभाग के कार्मिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कृषि विभाग के सहायक निदेशक सांख्यिकी डॉ. श्यामबिहारी मथुरिया ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग के आंकड़े किसानों के बीमा दावों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खेत चयन, निर्धारित क्षेत्रफल में फसल कटाई, उपज के वजन और रिकॉर्ड में सही विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। एनएसएसओ कोटा के कंसल्टेंट ओमप्रकाश गुप्ता ने फसल कटाई प्रयोग की वैज्ञानिक पद्धति एवं निर्धारित मानकों की जानकारी दी।

जीसीईएस मोबाईल ऐप की जानकारी 

प्रशिक्षण में सहायक सांख्यिकी अधिकारी सतीश कुमार बैरवा ने ऑनलाइन फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया पर  प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने सीसीई और  जीसीईएस मोबाईल ऐप के माध्यम से आंकड़े दर्ज करने, आवश्यक फोटो, विवरण अपलोड करने और  निर्धारित समय सीमा में प्रयोग पूर्ण करने की प्रक्रिया समझाई।

यह रखें सावधानी 

सीसीई ऐप मास्टर ट्रेनर विजय जैन ने फसल कटाई प्रयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, निर्धारित मापदंडों के अनुसार फसल कटाई, उपज के सही वजन और  रिकॉर्ड संधारण की जानकारी दी। प्रशिक्षण के आयोजन एवं समन्वय में जिला कलेक्ट्रेट भू-अभिलेख शाखा के पटवारी उमेश कुमार मित्तल और  अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो पीताम्बर गर्ग उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग ख़बरें