एसकेएन कृषि विवि में लाखों की चोरी, शिकायत पर भी चुप्पी
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में कथित तौर पर सामान चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन, जिम्मेदार अपने हाल में मस्त है। कुलगुरू की नाक तले हालात यह हो चले ही, जिसके पास सामानों की मॉनीटरिंग का प्रभार है, वह कबाड़ के सामानों से भंड़ार में स्टॉक दिखा रहा है। जबकि, अध्ययन के काम आने वाले विभिन्न उपकरण चोरी हो चुके है। ताज्जुब की बात यह है कि नामशुदा शिकायत देने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच तक की जहमत नहीं उठाई है। ऐसे में पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है। कहा ये जा रहा है कि भंडार से उपकरण चोरी होने के पीछे विश्वविद्यालय के ही एक कृषि पर्यवेक्षक का हाथ है। इसके बावजूद भी कुलगुरू के द्वारा संबंधित के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाना मामले को गंभीर बना रहा है।
6 लाख से अधिक के सामान चोरी
सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रसार शिक्षा निदेशालय के भंड़ार से करीब 6 लाख से ज्यादा राशि के उपकरण चोरी हो चुके है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने पुलिस में मामला तक दर्ज नहीं करवाया है। ना ही, लिखित शिकायत पर कोई संज्ञान लिया है। कथित तौर पर भंड़ार से लाखों रूपए का प्रोजेक्टर, लेपटॉप, प्रिंटर, एजुकेशनल मार्क वाले डब्बा किट, कीबोर्ड और माउस जैसे सामाना चोरी चले गए है। जिनकी कीमत 6 लाख रूपए से ज्यादा है।
लिखित शिकयत पर कार्यवाही नहीं
इस संबंध में समय-समय पर प्रसार शिक्षा निदेशक को बताया गया। लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं किया। बाद में मामला कुलगुरू तक भी पहुंचा। इसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब मामले की जांच के लिए राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है। प्रसार शिक्षा निदेशालय में चोरी जैसी कोई घटना नहीं हुई है। झूठी शिकायत की गई है। क्योंकि, विश्वविद्यालय संबंधित के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है।
डॉ. शैलेष गोदिका, निदेशक, प्रसार शिक्षा, एसकेएन कृषि विवि. जोबने