स्ट्रॉबेरी किसानों के लिए बड़ा अलर्ट ! नई बीमारी ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली 01-Jun-2026 05:52 PM

स्ट्रॉबेरी किसानों के लिए बड़ा अलर्ट ! नई बीमारी ने बढ़ाई चिंता

(सभी तस्वीरें- हलधर)

देश के कई स्ट्रॉबेरी उत्पादक क्षेत्रों में एक नई और खतरनाक बीमारी के लक्षण सामने आने लगे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बीमारी पौधों की वृद्धि को प्रभावित कर रही है और समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है।

विशेषज्ञों ने बताया
संक्रमित पौधों की पत्तियों पर असामान्य धब्बे, मुरझाने की समस्या और फलों की गुणवत्ता में गिरावट देखी जा रही है। कुछ क्षेत्रों में यह संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका भी जताई गई है।

वैज्ञानिकों की बड़ी सलाह
खेतों का नियमित निरीक्षण करे, और संक्रमित पौधों को तुरंत हटाकर नष्ट करें ताकि खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें।

वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की है
किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत कृषि विभाग या नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें। समय पर पहचान और उचित प्रबंधन से इस बीमारी के कारण होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है
जागरूकता और वैज्ञानिक सलाह का पालन करके किसान अपनी स्ट्रॉबेरी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।


ट्रेंडिंग ख़बरें