माल का खेड़ा पशु चिकित्सालय होगा प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत
(सभी तस्वीरें- हलधर)प्रदेश के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने विधानसभा सदस्य गोपाल लाल शर्मा के पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के माल का खेड़ा स्थित पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।
मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बजट 2026–27 में प्रदेश के 50 पशु चिकित्सालयों को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई है।
सरकार का उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाना
पशुपालन मंत्री ने बताया कि पशु चिकित्सा संस्थानों का क्रमोन्नयन आवश्यकता और वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर इलाज, दवाइयों और पशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। सरकार का उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाना और पशुपालकों की आय बढ़ाना है।
डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बड़ा बूस्ट, डेवलपमेंट फंड होगा दोगुना