गर्मी में घरेलू पशुओं की इन तरीकों से करें देखभाल

नई दिल्ली 29-Apr-2026 03:06 PM

गर्मी में घरेलू पशुओं की इन तरीकों से करें देखभाल

(सभी तस्वीरें- हलधर)

गर्मियों के दिनों में पशुओं का ध्यान रखना जरूरी होता है क्योंकि अधिक तापमान की वजह से उवका स्वास्थ्य, पाचन और दूध उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित होने लगता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि गर्मी में किन तरीकों से पशुओं का ध्यान रखा जा सकता है....

ठंडी तासीर वाली चीजें

  • तारामीरा को फीट सप्लीमेंट के रूप में देने से पशु को गर्मी से राहत मिलेगी और दूध उत्पादन बढ़ेगा।
  • छोटे पालतू पशुओं या कुत्तों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए दही और छाछ दें। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
  • यदि पशुओं को बहुत ज्यादा गर्मी लग रही है तो पानी में थोड़ी-सी शक्कर या गुड़ का शरबत और मीठा सोडा मिलाकर देने से उन्हें तुरंत एनर्जी मिलती है।
  • पशुओं को रोजाना चूने का पानी पिलाने से उन्हें कैल्शियम मिलता है और शरीर में ठंडक बनी रहती है।

लू से बचाव

  • अगर पशु जीभ बाहर निकालकर हांफ रहा हो, सुस्त या उसे तेज बुखार हो तो उसे तुरंत छांव में ले जाएं और उस पर ठंडा पानी डालें।
  • मानसून आने से पहले ही पशुओं को गलघोटू और खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियों के टीके जरूर लगवाएं।


ट्रेंडिंग ख़बरें