मुर्गीपालन को बनाएं आय का जरिया

नई दिल्ली 05-Dec-2025 06:29 PM

मुर्गीपालन को बनाएं आय का जरिया

(सभी तस्वीरें- हलधर)

भीलवाड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र पर ग्रामीण- सामाजिक विकास संस्था, अजमेर के सहयोग से विमुक्त, घुमन्तु और अद्र्ध घुमन्तु समुदाय के लिए मुर्गीपालन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीएम यादव ने मुर्गियों की नस्लें, आवास और स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होने कहा कि घुमन्तु समुदाय के किसानों के लिए मुर्गीपालन स्वरोजगार, पोषण और आजीविका का बेहत्तर जरिया है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एएल बुगालिया ने बकरियों की प्रमुख नस्लें, स्वास्थ्य प्रबन्धन एवं बकरियों के लिए उपयुक्त आवास की तकनीक जानकारी दी। डॉ. बुगालिया ने अण्डा देने वाली मुर्गी की पहचान और इन्क्यूबेटर के बारे में भी बताया।  संस्था के कार्यक्रम प्रबन्धक सुमन्त बैप्टिस्ट ने बताया कि संस्था मुख्य रूप से पिछडे तबके के साथ आजीविका संवर्धन का कार्य कर रही है। 


ट्रेंडिंग ख़बरें