मई-जून में इन तरीकों से रखें दुधारू पशुओं का खास ख्याल 

नई दिल्ली 13-May-2026 06:06 PM

मई-जून में इन तरीकों से रखें दुधारू पशुओं का खास ख्याल 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

इस भीषण गर्मी ने जब इंसानों को परेशान कर दिया है तो बेजुबानों का सोचिए। इसलिए एनिमल एक्सपर्ट मई-जून के दौरान पशुओं यानि गाय-भैंस की चिंता जताते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो इस मौसम में भूसा-हरा चारा खिलाने और पानी पिलाने के तौर-तरीके भी पशुओं को गर्मी के असर से बचाते हैं। इसलिए पशुपालकों को खासतौर से मई-जून के दिनों पशुओं के लिए भूसा-हरा चारा और पानी पिलाने के प्लान पर काम करने की सलाह दी जाती है।

इस दिनों में दुधारू पशुओं को देखरेख काफी जरूरत होती है। यही नहीं सूखा और हरा चारा कब और कैसे खिलाए जाए, पिलाने और नहलाने के लिए पानी की इस्तेमाल कैसे हो, इसका ख्याल रखना जरूरी होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ तरीके..........

ऐसे रखें ख्याल

  • पशुओं को सूखा भूसा 30 और हरा चार 70 फीसदी तक खिलाएं। 
  • ताजा भूसा खिलाने से पहले उसे भिगो लें। 
  • शाम को भिगोकर रखा गया पशुओं को सुबह ही खिलाएं।
  • पशुओं के सामने नमक का टुकड़ा या ढेली रखें, इसे चाटने से प्यास बढ़ती है।
  • दोपहर के समय पशुओं  को छायादार जगह पर बांधे।
  • पानी की कमी होने पर नमक-चीनी का घोल पिलाएं।
  • पशुओं के ऊपर दिन में कम से कम तीन बार पानी का छिड़काव करें।
  • सुबह और शाम के समय उन्हें नहलाएं।
  • पशुओं के बांधे जाने वाली जगह पर पानी का छिड़काव करें।

ऐसे पहचानें पानी की कमी

पशुओं में पानी की कमी होने पर उन्हें भूख नहीं लगेगी, वे सुस्त और कमजोर महसूस करते हैं। पेशाब गाढ़ा होना, वजन कम होना, आंखों में सूखापन, चमड़ी सूखी और खुरदरी नजर आएगी। दुधारू पशु के दूध उत्पादन में कमी होने लगती है।


ट्रेंडिंग ख़बरें