'गोपाल क्रेडिट कार्ड' योजना पर लगा ब्रेक, पशुपालकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

नई दिल्ली 08-May-2026 02:11 PM

'गोपाल क्रेडिट कार्ड' योजना पर लगा ब्रेक, पशुपालकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

(सभी तस्वीरें- हलधर)

पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुओं की देखभाल के उद्देश्य से संचालित गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। नए लक्ष्य तय न होने और तकनीकी कारणों के चलते जिले में पशुपालकों को इस योजना के तहत अब ऋण नहीं मिल पा रहा है। जिससे इस घटनाक्रम ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। 

असमंजस में पशुपालक

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान सरकार ने पुराने लाभार्थियों को दोबारा ऋण वितरण पर भी रोक लगा दी है। पिछले साल राज्य सरकार ने अप्रैल 2025 में योजना के लक्ष्य निर्धारित किए थे, लेकिन इस बार अब तक नए लक्ष्य जारी नहीं किए गए है। सहकारी बैंक अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान बजट घोषणा में भी योजना का कोई उल्लेख नहीं किया है, जिससे पशुपालकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 

लेना पड़ेगा ऋण

दौसा जिले की केंद्रीय सहकारी बैंक शाखाओं के माध्यम से इस योजना के तहत ऋण 365 दिन की अवधि के लिए दिया जाता था, जिससे पशुपालकों को पशुओं के चारे, दवाई और देखभाल संबंधी खर्चों से काफी राहत मिल जाती थी। पशुपालकों का कहना है कि योजना बंद से अब उन्हें निजी साहूकारों या अन्य स्त्रोतों से ऊंचे ब्याज पर ऋण लेना पड़ेगा।

जिले के कई पशुपालकों ने सरकार से योजना को जल्दी दोबारा शुरू करने की मांग की है। गर्मी के मौसम में पशुओं के चारे और पानी की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहायता काफी जरूरी है।


ट्रेंडिंग ख़बरें