अब पंचायत चुनाव के बाद होगा ग्राम-2026 का आयोजन
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। जयपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक मीट (ग्राम) के आयोजन को सरकार ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि पहले सरकार ने 26 फरवरी से ग्राम आयोजन का निर्णय लिया था। सूत्रों ने बताया कि अब पंचायत चुनाव के बाद ही ग्राम का आयोजन संभव है। शासन स्तर पर आगामी तिथी को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया है।