ईवी बस से चौपाल करने पहुंचे भजनलाल शर्मा, बोले- ईंधन बचाने की आदत अपनाएं

नई दिल्ली 18-May-2026 02:04 PM

ईवी बस से चौपाल करने पहुंचे भजनलाल शर्मा, बोले- ईंधन बचाने की आदत अपनाएं

(सभी तस्वीरें- हलधर)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बगरू के ठिकरिया गांव में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रहे हैं। इनके सशक्त बनने से देश और प्रदेश विकसित होगा। 

देश-प्रदेश बनेगा सशक्त

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने माता-बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं भी चलाई हैं। साथ ही, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान से लिंगानुपात में सुधार के साथ ही सामाजिक परिवर्तन आया।घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा मिली। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस सिलेंडर तथा हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य किया। जन-धन योजना के माध्यम से बैंक खाते खुलवाकर योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया गया।

ईवी बस से पहुंचे गांव

सीएम भजनलाल शर्मा गांव में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री निवास से इलेक्ट्रिक व्हीकल बस से पहुंचे। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भजनलाल के साथ यात्रा की। 

स्थगित हुआ ग्राम 2026

इस दौरान उन्होंने कहा कि,  प्रदेशभर में ग्राम विकास रथों को भेजा गया था। इनके जरिए से डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के आयोजन की जानकारी दी गई। वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पीएम मोदी के ईंधन बचत के आह्वान पर ग्राम-2026 के आयोजन को फिलहाल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक ईंधन खर्च से बचना चाहिए और साझा वाहन उपयोग की आदत विकसित करनी चाहिए क्योंकि ईंधन की बचत आर्थिक बचत से भी जुड़ी हुई है।


ट्रेंडिंग ख़बरें