हरियालो राजस्थान मिशन को मिलेगी नई रफ्तार !

नई दिल्ली 22-May-2026 04:26 PM

हरियालो राजस्थान मिशन को मिलेगी नई रफ्तार !

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जोधपुर दौरे पर वन मंत्री संजय शर्मा का बड़ा ऐलान — प्रदेश में लगाए जाएंगे 50 करोड़ पौधे। जोधपुर दौरे पर पहुंचे राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में 50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है।

इस अभियान का उद्देश्य 
राजस्थान में हरित क्षेत्र बढ़ाना, जलवायु संतुलन बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण तैयार करना है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ेगा जन-जनवन मंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार “हरियालो राजस्थान” और “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियानों के जरिए गांव-गांव तक हरियाली पहुंचाने का काम कर रही है।   

चंदन वन और गोडावण संरक्षण पर भी फोकस
सरकार प्रदेश के कई जिलों में “चंदन वन” विकसित करने की तैयारी कर रही है। साथ ही दुर्लभ पक्षी गोडावण के संरक्षण और वन क्षेत्र विस्तार को लेकर भी विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं।


ट्रेंडिंग ख़बरें