जोधपुर में कृषि विज्ञान मेला 2026: 14 फरवरी को ड्रोन, डिजिटल खेती का महाकुंभ

नई दिल्ली 10-Feb-2026 01:47 PM

जोधपुर में कृषि विज्ञान मेला 2026: 14 फरवरी को ड्रोन, डिजिटल खेती का महाकुंभ

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जोधपुर। किसानों को खेती की आधुनिकतम तकनीक , अनुसंधान और नयी प्रौद्योगिकियों से रूबरू करवाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के द्वारा  दिवसीय कृषि विज्ञान मेला का 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वीएस जैतावत ने बताया कि मेले की थीम मरुधरा में विकसित कृषि: आत्मनिर्भर भारत रखी गई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित इस मेले में कृषि की आधुनिक तकनीकी का प्रदर्शन, नवीनतम कृषि अनुसंधान, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीक, डिजिटल कृषि प्रौद्योगिकियों, ड्रोन तकनीकी सहित उन्नत कृषि संयंत्रों का प्रदर्शन कर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।


ट्रेंडिंग ख़बरें