किसानों को उन्नति की ओर ले जाने का मंच है ग्राम 2026, मिलेंगी नई सौगत 

नई दिल्ली 23-Apr-2026 06:03 PM

किसानों को उन्नति की ओर ले जाने का मंच है ग्राम 2026, मिलेंगी नई सौगत 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ‘ग्राम’ किसानों को आगे ले जाने का मंच है। जहां किसानों की आय बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार समर्पण के साथ काम कर रही है। ग्राम के तहत गिरदावर सर्किल, उपखण्ड, जिला सहित प्रत्येक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हो सकें।

कृषि उत्पादन में राजस्थान आगे

साथ ही कहा कि, राजस्थान कृषि उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। बाजरा, सरसों, तिलहन, जौ, ग्वार, ईसबगोल और जीरे के उत्पादन में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। इस विविधता से फूड प्रोसेसिंग, स्पाइस पार्क और एग्री-एक्सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

बीज वितरण के लिए किसानों को अनुदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर कृषि क्षेत्र में करीब 44 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए, जिनमें से 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर भी चुका है। वहीं, राजस्थान में पहली बार पश्चिम क्षेत्रीय जोनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। दलहन उत्पादन के मामले में झालावाड़ और टोंक जिलों को मॉडल जिलों के तौर पर विकसित किया जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी प्रदेश में 3 लाख क्विंटल से अधिक बीज वितरण के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा।

कृषि गतिविधियों पर फोकस

आगे उन्होंने कहा कि,  राजस्थान में सौर उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। भाजपा सरकार ने दो साल में एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुदान जारी करके राज्य में 65 हजार से ज्यादा सौर पंप संयंत्र स्थापित कराए हैं। इससे किसानों की बिजली खर्च में कम लागत आएगी और कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी। । इसके लिए हम प्रोसेसिंग यूनिट, वेयरहाउस, डेयरी, मछली पालन, पशुपालन सहित अन्य कृषि से जुड़ी गतिविधियों पर भी फोकस कर रहे हैं।


ट्रेंडिंग ख़बरें