राज्य पशु और वृक्ष से निखरा नया लोगो

नई दिल्ली 18-May-2026 06:08 PM

राज्य पशु और वृक्ष से निखरा नया लोगो

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर प्रदेश ने अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित ‘अमृत महोत्सव उद्धोष’ कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा के नए प्रतीक चिह्न का विमोचन और द्वारों का नामकरण किया गया। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की कल्पना से बने इस लोगो में राज्य वृक्ष 'खेजड़ी' और राज्य पशु 'ऊंट' को शामिल कर मरुधरा की जीवटता को दर्शाया गया है।

नए लोगो में खेजड़ी और ऊंट को मिला स्थान

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की कल्पना से तैयार इस लोगो में राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। राजस्थान के नए प्रतीक चिन्ह राज्य पशु ऊंट और वृक्ष खेजड़ी को मूल्यवान स्थान मिला है।

खेजड़ी वृक्ष को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हरा-भरा रहने और जीवन को बनाए रखने की क्षमता का प्रतीक है। वहीं, पशु ऊंट मरुधरा के जीवटता, अटूट धैर्य और मजबूती से आगे बढ़ने के स्वभाव को दर्शाता है।


ट्रेंडिंग ख़बरें