मुख्यमंत्री मंगला योजना: 52 साल से चला विवाद सुलझा दो ग्रामीणों को मिले 40 हजार
मुख्यमंत्री मंगला योजना: 52 साल से चला विवाद सुलझा दो ग्रामीणों को मिले 40 हजार
(सभी तस्वीरें- हलधर)मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लाभार्थी संजू (पत्नी — त्रिलोक राम) और सीता देवी (पत्नी — भिया राम) को जोधपुर जिले की कैरू पंचायत समिति के ग्राम पंचायत दईजर में लगे ग्रामीण सेवा शिविर में 40–40 हजार रुपये के चेक सौंपे गए। दोनों महिलाओं को अपनी‑1‑1 गाय की मृत्यु पर यह आर्थिक सहायता मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह राशि बकाया भुगतान और नई गाय खरीदने में मदद करेगी।
एक और सुखद घटना शेरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत तेना में हुई जहाँ तीन पीढ़ियों से चला आ रहा 52 वर्षों पुराना, 188 बीघा भूमि विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया। तहसीलदार के निर्देशन में पटवारी व भू-अभिलेख निरीक्षक ने मौके पर ही बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति व नामांतरण के आदेश जारी किए। 89 वर्षीय सीता कंवर सहित सभी खातेदारों ने वर्षों पुराने विवाद के निपटारे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री की योजनाओं से ग्रामीणों को तात्कालिक राहत और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान से सरकार व जनता के बीच विश्वास मजबूत होने का संकेत मिला।