श्रीसिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में होगा गुरुपूर्णिमा का महाआयोजन

नई दिल्ली 28-Jul-2026 03:11 PM

श्रीसिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में होगा गुरुपूर्णिमा का महाआयोजन

(सभी तस्वीरें- हलधर)

श्रीसिद्धेश्वर हनुमान जी मंदिर, स्वेजफार्म पर गुरुपूर्णिमा का महाआयोजन कल आयोजित किया जायेगा। आयोजन में जगदगुरु दिवाकर द्वाराचार्य श्री अवधेशाचार्य जी महाराज के द्वारा सबसे पहले अपने गुरुदेव भगवान के श्रीचरणों की पूजा -वंदना  वैदिक रीति नीति से की जाएगी। इसके बाद श्रीसीताराम भगवान, श्रीराधाकृष्ण भगवान, शिव पंचायत और हनुमान जी का अभिषेक पूजन किया जायेगा। इसके बाद राजस्थान और पूरे भारत से पधारने वाले शिष्य और भक्त गुरुदेव के चरणों का पूजन और अभिषेक करेंगे। सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारा - प्रसादी की व्यवस्था भी मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई है। 

श्री अवधेशाचार्य जी महाराज का जीवन परिचय...

श्री अवधेशाचार्य जी महाराज बालकालीन साधु है। बचपन में ही हनुमान जी महाराज के चरणों में गहरी आस्था होने से आप रामानंद संप्रदाय से जुड़ गए। वर्तमान में पूज्य जगदगुरु दिवाकर द्वाराचार्य श्री अवधेशाचार्य जी महाराज – रामानंद संप्रदाय के प्रतिष्ठित संत हैं। सिद्ध पीठ श्रीखेड़ापति हनुमान जी मंदिर सामोद के पूज्य महामंडलेश्वर श्रीप्रेमदास जी महाराज के सुयोग्य शिष्य हैं तथा श्रीरामभक्ति, संत परंपरा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में निरंतर संलग्न हैं।

वर्तमान में आप स्वेज फार्म स्थित श्रीसिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में सेवा करते हुए अपने शिष्यों एवं श्रद्धालुओं को श्रीराम-नाम, वैदिक संस्कृति, भक्ति और आध्यात्मिक जीवन का सतत मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। आपका जीवन सेवा, साधना, सत्संग और धर्मप्रचार के लिए समर्पित है।

गत वर्ष प्रयागराज महाकुंभ के पावन अवसर पर रामानंद संप्रदाय के पूज्य संत-महात्माओं ने आपको दिवाकर द्वाराचार्य पीठ पर विधिवत विराजमान कर उनकी आध्यात्मिक साधना, रामानंदीय परंपरा के प्रति समर्पण तथा धर्मसेवा का गौरवपूर्ण सम्मान किया। आपके सान्निध्य में अनेक श्रद्धालु एवं शिष्य श्रीरामभक्ति के मार्ग पर अग्रसर होकर आध्यात्मिक जीवन को सार्थक बना रहे हैं।


ट्रेंडिंग ख़बरें