कृषि और औद्योगिक उपकरणों के आयात शुल्क ट्रैम्प का बड़ा फैसला
(सभी तस्वीरें- हलधर)मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप प्रशासन ने कृषि और औद्योगिक उपकरणों पर लगने वाले आयात शुल्क यानी टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।
यह नई व्यवस्था दिसंबर 2027 तक लागू रहेगी। सरकार का कहना है कि इससे किसानों और उद्योगों को सस्ते दामों पर मशीनें और उपकरण खरीदने में मदद मिलेगी।
इस फैसले के तहत कंबाइन, हार्वेस्टर, बुलडोजर, फोर्कलिफ्ट और कई अन्य कृषि एवं औद्योगिक मशीनों पर कम टैरिफ लगाया जाएगा। इससे कंपनियों की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इसके साथ ही ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी स्टील और एल्युमीनियम के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए नई प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। जो विदेशी कंपनियां अपने उपकरणों में 85 प्रतिशत तक अमेरिकी स्टील या एल्युमीनियम का उपयोग करेंगी, उन्हें और भी कम टैरिफ का लाभ मिलेगा।
हालांकि भारत को इस फैसले का सीधा फायदा मिलने की संभावना फिलहाल कम है, क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है।
फिलहाल यह फैसला अमेरिकी किसानों, उद्योगों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए राहत भरा माना जा रहा है।