2 दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मलेन शुरू कृषि मंत्री, शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई
2 दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मलेन शुरू कृषि मंत्री, शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई
(सभी तस्वीरें- हलधर)नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 28 और 29 मई को दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय सम्मेलन खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को गति देने और राज्यों के साथ मिलकर ठोस कृषि रोडमैप तैयार करने पर केंद्रित रहेगा।
सम्मेलन में देशभर के
कृषि मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों और नीति विशेषज्ञों की व्यापक भागीदारी होगी। खरीफ फसलों की बुवाई, बीज उपलब्धता, मौसम पूर्वानुमान, फसल बीमा, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और डिजिटल कृषि जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। केंद्रीय मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने कहा कि यह सम्मेलन केवल खरीफ तैयारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आत्मनिर्भर कृषि, टिकाऊ खेती और जोखिम प्रबंधन जैसे दीर्घकालिक कृषि विजन को भी नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि राज्यों के साथ समन्वय बनाकर किसानों के हित में व्यावहारिक और प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, तकनीक आधारित खेती को मजबूत करने और किसानों को मौसम संबंधी जोखिमों से सुरक्षित रखने के उपायों पर विशेष फोकस रहेगा। साथ ही डिजिटल कृषि मिशन के जरिए कृषि सेवाओं को अधिक पारदर्शी और आसान बनाने पर भी मंथन होगा।
सरकार का मानना है
राज्यों की सक्रिय भागीदारी से खरीफ अभियान 2026 को नई ऊर्जा मिलेगी और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर व आधुनिक बनाने की दिशा में यह सम्मेलन महत्वपूर्ण साबित होगा। इसी के साथ होगी नै तैयारी और सतह मिल जुलकर मानेगे