ओलावृष्टि-बारिश से किसानों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला

नई दिल्ली 21-Mar-2026 12:42 PM

ओलावृष्टि-बारिश से किसानों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के नुकसान पर त्वरित संज्ञान लिया है। सीएम शर्मा ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का सर्वे जल्द पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि राहत प्रक्रिया में देरी न हो। 

सरकार किसानों के साथ खड़ी: सीएम शर्मा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और उनकी सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “किसानों की पीड़ा हमारी पीड़ा है”, और संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है।

अन्नदाता को बताया राज्य की समृद्धि का आधार

सीएम शर्मा ने कहा कि राजस्थान की समृद्धि का आधार किसान हैं। उन्होंने किसानों को “अन्नदाता” बताते हुए कहा कि उनके हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हर प्रभावित किसान तक समय पर और उचित सहायता पहुंचाई जाएगी।

राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को राहत देने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर किसान तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा: डॉ. मीणा 

प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का निर्धारित समय सीमा में अधिकारियों द्वारा गिरदावरी कराकर शीघ्र ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा। अन्नदाता हमारे प्रदेश की समृद्धि और विकास की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता और दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। प्रत्येक किसान तक त्वरित राहत और समुचित सहायता पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।

https://twitter.com/DrKirodilalBJP/status/2035202231625199724

Read:किसानों को मिला प्रशिक्षण, इस क्षेत्र में बांस खेती की खुलेगी नई राह 

Read: प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में आज कीमतों में रहा उतार-चढ़ाव


ट्रेंडिंग ख़बरें