यमुना के जल से शेखावाटी बनेगा कृषि शक्ति हब
(सभी तस्वीरें- हलधर)राजस्थान सरकार ने शेखावाटी क्षेत्र की 30 साल पुरानी पानी की समस्या दूर करने के लिए हरियाणा के साथ हुए यमुना जल समझौते पर काम शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत हथिनीकुंड बैराज से पानी लाने के लिए करीब ₹32,000 करोड़ की परियोजना लागू होगी, जिससे सीकर, झुंझुनू और चूरू में पेयजल व सिंचाई की जरूरतें पूरी होंगी। बजट में किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक खेती, फसल प्रोसेसिंग और बेहतर मार्केटिंग पर जोर दिया गया है। साथ ही सिंचाई ढांचे को मजबूत करने, पशुधन और डेयरी विकास को प्राथमिकता देते हुए राजस्थान को टेक्नोलॉजी ड्रिवन एग्रो पावर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।