थ्रेसर हादसे में किसान की मौत, थ्रेसर चलाते समय रखें ये सावधानियां
(सभी तस्वीरें- हलधर)मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक किसान की थ्रेसर मशीन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नर्मदा कहार (42) के रूप में हुई है। हादसा इतना भयावह था कि किसान का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
फसल डालते समय बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार, किसान गेहूं की कटी फसल को थ्रेसर में डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे मशीन की चपेट में आ गए। थ्रेसर की तेज गति के कारण उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और कुछ ही पलों में हादसा हो गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही स्थिति गंभीर हो चुकी थी।
थ्रेसर से बढ़ रहे हादसे
रबी सीजन में गेहूं, चना, जौ और सरसों की गहाई के लिए थ्रेसर का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। इससे काम तेज और आसान होता है, लेकिन जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, खेतों में होने वाली दुर्घटनाओं में थ्रेसर से जुड़े हादसे सबसे अधिक होते हैं।
किसानों को थ्रेसर का उपयोग करते समय निम्न सावधानी बरतनी चाहिए: —
Read: पंजाब-राजस्थान जल विवाद गहराया, प्रदेश से मांगी इतने करोड़ की वॉटर रॉयल्टी
Read: कद्दूवर्गीय फसलों से अच्छी पैदावार के लिए किसान जरूर करें ये काम