57 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए पशु चिकित्सक भर्ती में

नई दिल्ली 20-Apr-2026 12:32 PM

57 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए पशु चिकित्सक भर्ती में

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा भर्ती-2025 आयोजित की गई। जिसमें लगभग 5500 फॉर्म भरे गए थे लेकिन परीक्षा में लगभग 2800 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। 

2025 के मुकाबले कठिन रही परीक्षा

बता दें कि परीक्षा में कुल 150 सवाल थे, 40 सवाल राजस्थान कला संस्कृति और राजस्थान भूगोल, 110 सवाल एनिमल साइंस और वेटेरिनरी साइंस के थे। राजस्थान कला संस्कृति का लेवल RPSC की 2025 से चली रही परंपरा के अनुसार बहुत कठिन रहा।  

पूछा गया लेटेस्ट डेटा

राजस्थान भूगोल का लेवल सरल रहा कला संस्कृति की तुलना में एनिमल साइंस पशुओं की नई नस्लों के बारे ,पोषण के बारे में सर्जरी गायनेकोलॉजी से जुड़े सवाल पूछे गए। मीट दूध, ब्रीड आदि को लेकर लेटेस्ट डेटा भी पूछा गया। 


ट्रेंडिंग ख़बरें