25 मई से 5 जून तक चलेगा वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान

नई दिल्ली 23-May-2026 05:47 PM

25 मई से 5 जून तक चलेगा वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान

(सभी तस्वीरें- हलधर)

प्रदेश में जल संरक्षण और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 25 मई ‘गंगा दशमी’ से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ चलाया जाएगा। अभियान के तहत जल स्रोतों की सफाई, वर्षा जल संरक्षण, पौधारोपण, स्वच्छता गतिविधियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देना है, ताकि हर नागरिक जल संरक्षण की जिम्मेदारी को समझे और उसमें भागीदारी निभाए।

अभियान की खास बात 
यह भी रहेगी कि किसानों तक ग्लोबल एग्रीटेक से जुड़ी आधुनिक गतिविधियां और नई तकनीकों की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इससे खेती में जल संरक्षण तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास होगा।

सरकार और प्रशासन की ओर
आमजन, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और किसानों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है, ताकि जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।


ट्रेंडिंग ख़बरें