ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार, ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’

नई दिल्ली 24-Sep-2026 02:14 PM

ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार, ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर, 23 सितंबर। ग्रामीण क्षेत्रों के त्वरित, समावेशी और सर्वांगीण विकास को लेकर शासन सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में नोडल बैठक आयोजित हुई। बैठक में ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों के बीच कन्वर्जन्स की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में अमृत पोषण वाटिका और अमृत ग्रामीण हाट बाजार के माध्यम से पोषण सुरक्षा के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, राजीविका और पंचायती राज विभाग के समन्वय से विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों तक ताजे फल-सब्जियों की आपूर्ति की जाएगी।

ग्रामीण युवाओं के लिए अमृत ज्ञान केंद्र, अटल पुस्तकालय और विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालयों के निर्माण व रखरखाव को प्राथमिकता देने की बात कही गई। बैठक में पशु आश्रय स्थल, चारा उत्पादन, अमृत संजीवनी पार्क, नमो नर्सरी और जलग्रहण विकास के जरिए पशुधन संरक्षण, पौधारोपण और हरित आवरण बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।


ट्रेंडिंग ख़बरें