बीकानेर किसानों के लिए बड़ी सौगात, एफएमटीटीसी में कस्टम हायरिंग सेंटर शुरू
बीकानेर किसानों के लिए बड़ी सौगात, एफएमटीटीसी में कस्टम हायरिंग सेंटर शुरू
(सभी तस्वीरें- हलधर)बीकानेर। एसकेआरएयू के कृषि मशीनरी परीक्षण और प्रशिक्षण केन्द्र (एफएम टीटीसी) द्वारा अब किसानों के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर संचालित किया जाएगा। केंद्र के प्रभारी डॉ विक्रम योगी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा एफएमटीटीसी में कस्टम हायरिंग सेंटर चलाने की सहमति दी है। इससे किसानों को कम दर पर उन्नत कृषि यंत्र और उपकरण किराये पर उपलब्ध होंगे। केन्द्र की सेवा का लाभ उठाने के लिए किसानों को राज किसान साथी कस्टम हायरिंग केंद्र एप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी।
क्षेत्र के किसान होंगे लाभान्वित
कुलगुरु प्रोफेसर डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने कहा कि एफएमटीटीसी में हायरिंग सेंटर संचालित होने से किसानों को यहां प्रशिक्षण के साथ किराये पर उपकरण भी समुचित दर पर मिल सकेंगे। यह क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के लिए लाभकारी विकल्प के रूप में उभरेगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के अन्तर्गत स्थापित यह केंद्र देशभर के ऐसे 33 केन्द्रों में से एक है। अब तक इस केन्द्र को 15 करोड़ की आय प्राप्त हुई है।