जानवरों के खाने लायक भी नहीं है भारतीय चावल, चीन ने लौटाई खेप
(सभी तस्वीरें- हलधर)भारत और चीन के बीच व्यापारिक मोर्चे पर एक नया तनाव उभर आया है। चीन ने भारत की तीन बड़ी कंपनियों द्वारा भेजी गई चावल की खेप को वापस लौटा दिया है। बीजिंग का दावा है कि इस चावल में जीएमओ (जेनेटिकली मोडिफाइड ऑर्गेनिज्म) के अंश पाए गए हैं। यह विवाद ऐसे समय में आया है जब भारत दुनिया के चावल बाजार में अपनी बादशाहत बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।
क्या है मुख्य विवाद?
चीन का आरोप है कि नागपुर, दिल्ली और रायपुर की कंपनियों ने जो गैर-बासमती चावल भेजे हैं उसमें जीएमओ सामग्री मौजूद थी। गौरतलब है कि, भारत और चीन दोनों ही देशों में जीएमओ चावल की व्यावसायिक खेती और उपभोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
हैरानी की बात यह है कि यह चावल सीधे तौर पर इंसानों के खाने के लिए नहीं, बल्कि पशु आहार और औद्योगिक उपयोग के लिए भेजा गया था। इसके बावजूद, चीन ने कड़ा रुख अपनाते हुए खेप को खारिज कर दिया है।
निर्यातकों के दावों ने उलझाया मामला