एक केवीके, एक उत्पाद पर करें फोकस
(सभी तस्वीरें- हलधर)फलौदी। कृषि विज्ञान केन्द्र पर 12वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक अटारी जोधपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एचएन मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान केवीके प्रभारी डॉ. एसके बैरवा ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और आगमी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। बैठक में विश्वविद्यालय के सह प्रसार निदेशक डॉ. महेन्द्र सिंह चांदावत ने किसानों के उत्थान के लिए नवीन तकनीकों के प्रसार पर जोर दिया। उन्होने एक केवीके एक उत्पाद का स्तर बढाने व सफलता की कहानियों को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने का सुझाव दिया।