FRP बढ़ाकर ₹365 प्रति क्विंटल, 1 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली 06-May-2026 12:30 PM

FRP बढ़ाकर ₹365 प्रति क्विंटल, 1 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

(सभी तस्वीरें- हलधर)

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत भारी जानकारी दी है। अक्टूबर से शुरू होने वाले 2026-27 सत्र के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (FRP)10 रुपये बढ़ाकर 365 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री मंडल की बैठक में गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य पर ये फैसला लिया गया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ''10.25 प्रतिशत की मूल प्राप्ति (रिकवरी) दर के लिए एफआरपी 365 रुपये प्रति क्विंटल होगा।'' हर 10.25 प्रतिशत से ऊपर रिकवरी में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर, एफआरपी में 3.56 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी होती है। इससे ज्यादा रिकवरी को प्रोत्साहन मिलता है।"

FRP पर होगी खरीद

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि FRP उत्पादन का 200.5 प्रतिशत है। मंत्री ने बताया किसानों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की उम्मीद है। सरकार कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर गन्ने का एफआरपी तय करती है। चीनी मिलों के लिए ये अनिवार्य है कि वे किसानों से गन्ना एफआरपी या उससे ज्यादा कीमत पर खरीदें। चीनी सत्र अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। 

मजदूरों को मिलेगी रोजी-रोटी 

साथ ही, उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पिछले दस साल में हर साल दन्ने का एफआरपी बढ़ाया है। इस कदम में लगभग 1 करोड़ गन्ना किसानों का फायदा होगा और गन्ने की खेती में लगे खेतिहर मजदूरों को मदद मिलेगी। साथ ही, चीनी मिलों का लगातार चलना और घरेलू चीनी की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इससे चीनी मिलों और उससे जुड़ी गतिविधियों में काम करने वाले पांच लाख मजदूरों को बेहतर रोजी-रोटी मिलेगी।


ट्रेंडिंग ख़बरें