अब कौन खरीदेगा भारत का महंगा सोयामील। निर्यात में आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली 20-May-2026 02:13 PM

अब कौन खरीदेगा भारत का महंगा सोयामील। निर्यात में आई बड़ी गिरावट

(सभी तस्वीरें- हलधर)

भारत का सोयामील वैश्विक बाजार में महंगा पड़ने लगा है, जिसके चलते निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। उद्योग रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2026 में भारत से सोयामील निर्यात घटकर सिर्फ 60 हजार टन रह गया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 63% कम है।

विदेशी खरीदारों ने बनाई दूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत का एक्सपोर्ट ऑफर प्राइस अर्जेंटीना और ब्राजील जैसे देशों से ज्यादा होने के कारण अंतरराष्ट्रीय खरीदार अब दूसरे देशों की ओर रुख कर रहे हैं। इसका सीधा असर घरेलू मंडियों और किसानों की आय पर पड़ सकता है।

किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सोयामील की मांग कमजोर होने से सोयाबीन की कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका है। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पहले से ही निर्यात घटने और वैश्विक संकट के कारण बाजार सुस्त बताया जा रहा है।

पशुपालन सेक्टर भी बदल रहा रणनीति
रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि महंगे सोयामील की वजह से पोल्ट्री और पशुपालन उद्योग अब सस्ते विकल्पों की तरफ बढ़ रहा है। इससे घरेलू खपत में भी गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है।


ट्रेंडिंग ख़बरें